अपनी हार का ठीकरा उर्मिला मातोंडकर ने अपनी ही पार्टी पर फोड़ा
09 Jul, 2019
1059
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हार के बाद कांग्रेस की बदहाली देश के समक्ष है. ऐसे में हार के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यरोप का दौर शुरू है. अब अपनी हर के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तर मुंबई से हार का सामना कर चुकी उर्मिला मातोंडकर ने अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि पूर्व अभिनेत्री और कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी उर्मिला मातोंडकर ने पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं पर हार का ठिकरा फोड़ा है. उन्होंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को लिखे पत्र में कहा है कि मेरी हार के लिए स्थानीय नेताओं की काबिलियत, कमजोर प्लानिंग, कार्यकर्ताओं से बेरुखी और पैसों की कमी को जिम्मेदार बताया है. पत्र के उर्मिला ने अपने चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर और दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को जिम्मेदार ठहराया है.