अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे सीएम योगी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिता की मृत्यु के बाद बेटा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होता है, यही परंपरा भी है. मगर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि सीम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन आज सुबह हो गया. आनंद सिंह लंबे समय बीमार चल रहे थे। आनंद सिंह का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर में मंगलवार को होगा। योगी ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वे यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने परिवार से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम क्रिया संपन्न कराएं। यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थि ने इसकी पुष्टि की। मालूम हो कि सीएम योगी के पिता को लीवर और किडनी की समस्या थी। दिक्कत बढ़ने पर बीते 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन से जिले में शोक की लहर है। उन्होंने 89 की आयु में दिल्ली एम्म में सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। वह वर्ष 2000 में वन विभाग के रेंजर पद से रिटायर हुए थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव पंचूर (यम्केश्वर) में किया जाएगा। जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पैतृक गांव पंचूर लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर के देररात तक पंचूर पहुंचने की संभावना है। गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए यम्केश्वर के एसडीएम पहुंच चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होने की संभावना है।