Breaking News

अपने बलबूते लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

31 Aug, 2023 542

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कह दिया है कि वह आगामी चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसी भी गठबंधन में भी शामिल नहीं होंगी। उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एनडीए व इंडिया गठबंधन अधिकतर गरीब- विरोधी जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बीएसपी, विरोधियों के जुगाड, जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे-बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लड़ेगी। बता दें कि मायावती के ऐलान से विपक्षी गठबंधन इंडिया को अबतक कोई फर्क नहीं पड़ा है!

अन्य खबरे