Breaking News

अपने विधायकों के साथ अयोध्या जाएंगे एकनाथ शिंदे

14 Aug, 2022 517

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)जल्द ही अपने विधायकों को लेकर जल्द ही अयोध्या जाएंगे। शिंदे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में लोगों ने पोस्टर देखे, जिसमें एक तरफ बालासाहेब ठाकरे की और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी। बीजेपी को 106 और शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। उम्मीद थी कि दोनों दल सरकार बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं थे।''महाविकास आघाडी (MVA) सरकार के गठन के दिनों को याद करते हुए शिंदे ने कहा कि भले ही विधायक गठबंधन से नाराज थे लेकिन उन्होंने पार्टी की खातिर उन्हें शांत रखा।  उन्होंने यह भी कहा कि इससे कुछ भी अच्छा नहीं निकला। हमारे सीएम होने के बावजूद पार्टी के लिए कोई सम्मान नहीं था। विधायकों को निर्वाचन क्षेत्र के लिए धन नहीं मिला और हर तरफ असंतोष था। मैंने उद्धव ठाकरे से बात की और विधायकों को जो महसूस हुआ उससे अवगत कराया। उन्हें कहा कि यह अच्छा होगा अगर हम उस पार्टी में लौट आएं जिसके साथ हम अपनी विचारधारा साझा करते हैं। लेकिन हम अपने प्रयास में सफल नहीं हुए। बहरहाल, हाल ही में उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर निशाना साधा था कि वे दिल्ली के आगे झुकते हैं।  

अन्य खबरे