पाकिस्तान में लाठी-डंडों से पीटे गए थे भारतीय दूतावास के कर्मचारी
संवाददता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान ने लगातार भारत के साथ धोखेबाजी की है. भारत की कड़ी आपत्ति के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से भारतीय दूतावास पर लौट आए हैं। मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया। इस्लामाबाद में कथित तौर पर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हुए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में भारत के कड़े आपत्तिपत्र और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ा गया। बताया गया कि दोनों भारतीय कर्मचारियों से सभी उच्चायोग के अधिकारियों की विशिष्ट भूमिका और कार्य के बारे में पूछताछ की गई। भारत ने दो सप्ताह पहले जासूसी के आरोप में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निष्कासित किया था। पाकिस्तान की हरकत को उसी घटना की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। पाक मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया। पाक ने हालांकि इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ख़बरों के मुताबिक दोनों भारतीय कर्मचारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक गैर राजनयिक कर्मचारियों को रिहाई के बाद उच्चायोग भेज दिया गया। सोमवार सुबह आठ बजे दोनों अपनी ड्यूटी के लिए उच्चायोग से कार में निकले थे, लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को समन कर कड़ा आपत्ति पत्र (डिमार्शे) जारी किया।