अब कांग्रेस का विज्ञापन छापने को कोई भी तैयार नहीं : जयराम रमेश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनावी बॉन्ड के साइड इफेक्ट का असर कांग्रेस पर जमकर पड़ा है। आज कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि उसने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो विज्ञापन तैयार किया है, उसे छापने के लिए कोई अखबार तैयार नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने आज भी दावा किया कि पार्टी ने चुनावी बॉन्ड से भाजपा को हुई कमाई पर एक विज्ञापन तैयार किया और उसे लगातार दूसरे दिन अखबारों को भेजा, लेकिन कुछ एक अखबारों के अलावा किसी ने उसे छापा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ समाचार पत्रों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से दिए गए इस विज्ञापन को छापने से इंकार कर दिया, जबकि कुछ अन्य अखबारों ने इसे छापा है। जिन्होंने छापने का साहस दिखाया है, उनके साहस को हम सलाम करते हैं। डरो मत। विज्ञापन में लिखा है दुनिया का सबसे बड़ा चंदा वसूली रैकेट, चंदा दो, धंधा लो, भाजपा को चुनावी बांड से दो जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2024 तक 82 अरब से ज्यादा राशि मिली है। बता दें कांग्रेस के बड़े नेता सील किये गए अकाउंट को जारी करने की बात कहते रहे हैं, मगर उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।