Breaking News

अब चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रिया दत्त

08 Jan, 2019 1356

संवाददाता/in24 न्यूज़.

मुंबई कांग्रेस में गुटबाज़ी से परेशान होकर कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोमवार को घोषणा कर दी कि 2019 का लोकसभा चुनाव वे नहीं लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से  सचिव के तौर पर सेवा मुक्त करने के कुछ महीने बाद प्रिया ने इस प्रकार अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों को विराम दिया। इस बारे में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि यह प्रिया दत्त का निजी फैसला है.   

अन्य खबरे