पुलवामा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बड़ा कदम
22 Feb, 2019
1438
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुलवामा हमले के बाद भारत को लगातार विश्वस्तर पर सहयोग मिल रहा है ताकि आतंकवाद को करारा जवाब दिया जा सके.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। सुरक्षा परिषद ने इस घटना के अपराधियों, षडयंत्रकर्ताओँ और उन्हें धन मुहैया कराने वालों को ‘इस निंदनीय कृत्य’ के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने और न्याय के दायरे में लाने की जरूरत को रेखांकित किया।