Breaking News

ऑनर किलिंग : पिता ने की बेटी की हत्या

19 Nov, 2019 1113

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ऑनर किलिंग का खेल आज भी जारी है. गौरतलब है कि यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक पिता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की इज्जत की खातिर हत्या कर दी है. कथित तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते 18 महीनों में ऑनर किलिंग का यह 23वां मामला है. यह घटना रविवार की है. परिवार के सभी सदस्य गुरुग्राम गए हुए थे और बेटी अपने पिता के साथ घर पर अकेली थी. स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर चुकी पूजा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. उसके भाई योगेश ने अपने पिता के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है. जसराना पुलिस थाने के प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम के अनुसार, आरोपी पिता हरिवंश कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. थाना प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पहले उसने अपनी बेटी को बिजली का झटका दिया और फिर उसके गले को चाकू से रेत दिया. अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. कुमार को अपनी बेटी पूजा का रिश्ता उसकी ही जाति के पड़ोस में रहने वाले गजेंद्र के साथ मंजूर नहीं था.    

अन्य खबरे