Breaking News

अब नवीन जिंदल ने तोड़ा कांग्रेस से नाता, हुए बीजेपी में शामिल

26 Mar, 2024 682

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस को झटके पैर झटके लगने के क्रम में अब एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। जिंदल ने एक्स (X) पर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी थी। नवीन जिंदल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने दस वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया, मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूं, आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। गौरतलब है कि एक सफल बिजनेसमैन के अलावा नवीन जिंदल पेशेवर खिलाड़ी भी रहे हैं। कांग्रेस को छोड़कर जिस  नेतृत्व की तरह लोग बीजेपी में जा रहे हैं उससे उसकी उदासीनता भी सबके सामने आ गई है।

अन्य खबरे