Breaking News

अब संसद में नज़र नहीं आएंगे आडवाणी और सुषमा

09 Jun, 2019 1050

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

संसद में इस बार लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज नहीं नज़र आएंगे, क्योंकि इस बार कई नए चेहरे दिखेंगे. गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा 6 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलने की संभावना है. लोकसभा सत्र में आधा से ज्यादा चेहरे जो पहली पंक्ति में बैठते थे वो दिखाई नहीं देंगे. जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, एच डी देवेगौड़ा, और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं. वहीं इस बार लोकसभा में जो नए चेहरे बैठेंगे उनमें सबसे पहला नाम अमित शाह का है जिन्हें गृहमंत्री की कमान मिली हुई है. अमित शाह गुजरात के गांधी नगर से लोकसभा चुनाव जीतकर लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचे हैं. इसके अलावा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व भारी उद्योग मंत्री अरविन्द सावंत हैं जो पहली बार लोकसभा में बहस करते दिखाई देंगे. 

अन्य खबरे