अब हरियाणा के सीएम खट्टर की हालत खतरे से बाहर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ऐन दिवाली जैसे त्यौहार के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए गए हैं. मुख्यमंत्री को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। ख़बरों के मुताबिक, आईजीएमसी के डॉक्टरों ने रूटीन में इनके यहां टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीते कल शिमला पहुंचे थे। जहां उन्होंने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। इस भेंट का उन्होंने ट्वीट भी किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की एवं समस्त हिमाचलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूरे प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। आज शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से भेंट की एवं समस्त हिमाचलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूरे प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शुक्रवार की रात रात को सीएम खट्टर शिमला के एक प्राइवेट होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य गेस्ट हाउस पीटर हॉफ पहुंचे। उन्होंने यहीं उन्होंने हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से दोबारा मुलाकात करनी थी, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उनकी तबीयत खराब गई, उन्हें सांस लेने में परेशानी होनी सुरू हो गई। इसके बाद सीएम को आनन फानन में शिमला के आईजीएमसी में एडमिट करवाया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य खतरे से बाहर है.