Breaking News

अभिनंदन की मूंछ हो राष्ट्रीय मूंछ : अधीर रंजन

24 Jun, 2019 1157

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी.... ये संवाद भले ही फ़िल्मी है, मगर कांग्रेस से बंगाल के सांसद की इच्छा है कि  विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पुरस्कार देना चाहिए और उनकी मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछ' घोषित कर देना चाहिए. एक तरफ आलोचना और दूसरी तरफ तारीफ करके कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन लोकसभा में आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. लेकिन इस दौरान एक बेहद ही दिलचस्प वाकया सामने आया जब कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछ को राष्ट्रीय मूंछ घोषित करने की मांग की.पहले तो अधीर रंजन अपने भाषण में जमकर बीजेपी पर हमला बोला, लेकिन इसके बाद बालाकोट हमले की तारीफ करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पुरस्कार देना चाहिए और उनकी मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछ' घोषित कर देना चाहिए.

अन्य खबरे