अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में 8 फरवरी 2018 को होगी अगली सुनवाई
अयोध्या विवाद में अब एक और कड़ी जुड़ चुकी है, एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई शुरू हुई वहीं दूसरी ओर इस मामले एक और याचिका दायर हो गई हैं। श्याम बेनेगल ,तीस्ता सीतलवाड़ ,ओम थानवी समेत कई लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है, कि इस स्थल पर एक सार्वजनिक इमारत का निर्माण होना चाहिए।
यह याचिका सिटीजन फॉर पीस एंड जस्टिस के द्वारा दायर की गई है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25 वीं वर्षगांठ से ठीक एक दिन पहले इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई । मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले और इस विवाद का निपटारा करने के लिए सुनवाई प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
सुनवाई करने वाली बेंच में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस.अब्दुल नजीर शामिल हैं । इस मुकदमे की सुनवाई के लिए सभी पक्षकार पूरी तैयारी से अदालत में सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 9000 पन्नो और 90,000 पन्नो में गवाही तमाम भाषाओं में दर्ज हैं जिस पर सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने कोर्ट से इन दस्तावेजों को अनुवाद कराने की मांग की थी। बहरहाल खबरों के मुताबिक़ अब इस विवाद पर सुनवाई 8 फरवरी 2018 तक टाल दी गई है।