Breaking News

अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा

18 Jul, 2018 1451
लोकसभा अध्यक्ष ने संसद में हुए मॉनसून सत्र के पहले दिन मोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी सांसदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर शुक्रवार को चर्चे का दिन तय किया है, अविश्वास प्रस्‍ताव पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया कि आपके पास नंबर है? इस सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं है? टीडीपी द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिला है. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्याबल नहीं है, मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में पहले अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस और टीडीपी के कई सांसदों ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिसमें से एक प्रस्ताव को सदन में 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद स्पीकर महोदया की ओर से स्वीकार किया गया हालांकि पहले चर्चा के लिए 10 दिन के अंंदर ही दिन तय करने के लिए कहा गया था, चर्चा वाले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल का समय और प्राइवेट बिल पेश नहीं किए जाएंगे, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेट्स देने को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया गया था. लेकिन उस समय लोकसभा अध्यक्ष ने हंगामे के चलते इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था

अन्य खबरे