Breaking News

असम में बीजेपी की जीत पर शरद पवार ने लगाई मुहर

15 Mar, 2021 788

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है. पश्चिम बंगाल में जिस तरह बीजेपी विधान सभा चुनाव से पहले मेहनत कर रही है उससे लगातार तृणमूल कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल होते रहे हैं. अब नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी. शरद पवार ने कहा कि वह असम की स्थिति से अवगत हैं. पवार ने कहा कि उनकी पार्टी के लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी वहां अन्य पार्टियों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा कि बीजेपी असम में सत्ता में बनी रहेगी. शरद पवार ने इसके आगे कहा कि हालांकि बीजेपी को अन्य चार राज्यों में हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में दूसरी पार्टियां सत्ता में आएंगी. इस रुझान से देश को एक नई दिशा मिलेगी. महाराष्ट्र के पुणे में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार शक्ति का दुरुपयोग कर रही है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु एवं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन सारे राज्यों में मतों की गिनती दो मई को होगी. बीजेपी ने भरोसा जताया है कि उनकी सरकार फिर से बनेगी.

अन्य खबरे