Breaking News

आज बिहार में थम जाएगा पहले चुनाव प्रचार का दौर

26 Oct, 2020 802

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज शाम पांच बजे बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। 28 अक्टूबर को पहले चरण में 16 जिले की 71 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई बड़े नेताओं की रैली होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिनभर जनता के बीच रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा औरंगाबाद और पूर्णिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और सांसद रवि किशन चार चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संजय जायसवाल की तीन रैलियां होनी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर में जनसभा करेंगे। तेजस्वी यादव भागलपुर, खगड़‍िया, वैशाली और बेगूसराय में जनसभा करेंगे। अकेले भागलपुर में तेजस्वी की 5 चुनावी जनसभा है। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिले के 71 विधानसभा सीटों पर 1066 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल दो करोड़ 14 लाख छह हजार 96 मतदाता मतदान करेंगे जिसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है। 28 अक्टूबर को यहां मतदान होना है। बता दें कि इस बार नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव जमकर टक्कर देने का काम कर रहे हैं, जबकि चिराग पासवान भी लगातार नीतीश पर हमला करते रहे हैं.

अन्य खबरे