आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली विधान सभा चुनाव की सरगर्मियां कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई हैं. आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच आम आदमी पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इस मेनिफेस्टों में सबसे अहम् है कि यदि किसी सफाईकर्मी की मौत होगी तो उसके लिए एक करोड़ का मुआवज़ा दिया जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को जारी अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर काम के दौरान सफाई कर्मचारियों मौत हो जारी है तो ऐसी स्थिति में उनके परिवार को 1 करोड़ की राहत दी जाएगी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा पत्र को लॉन्च करते हुए स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की बात भी कही है. कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम से राष्ट्रवाद की भावना, सशस्त्र बलों के लिए प्यार और छात्रों के बीच तिरंगे के सम्मान में मदद मिलेगी. दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपना अभियान तेज कर दिया है. अपने ट्विटर पेज पर आम आदमी पार्टी ने जानकारी दी कि वह दिल्ली में फिर से चुने जाने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, राशन की डोरस्टेप डिलीवरी और 10 लाख बुजुर्गों तीर्थ यात्रा करवाएगी.
आम आदमी पार्टी की घोषणा पात्र की ख़ास बातें जानिये.
1. जनलोकपाल, 2. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, 3. राशन की डोरस्टेप डिलीवरी, 4. 10 लाख बुजर्गो को तीर्थ यात्रा, 5. देशभक्ति पाठ्यक्रम, 6. युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा, 7. दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, 8. यमुना रिवर साइड विकास, 9. विश्व स्तरीय सड़कें, 10. सफ़ाई कर्मचारी की मृत्यु पर एक करोड़ का मुआवज़ा, 11. रेड राज की समाप्ति, 12. सीलिंग से सुरक्षा, 13. बाज़ार और उद्योगिक क्षेत्रों का विकास, 14. पुराने वैट मामलों के लिए एमनेस्टी स्कीम, 15. दिल्ली में होंगे 24×7 बाज़ार, 16. अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे