Breaking News

आम आदमी पार्टी के आतिशी और सौरभ को कैबिनेट में शामिल करने की मिली मंजूरी

08 Mar, 2023 560

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा दिल्ली सरकार (Government of Delhi) के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आप (AAP) सरकार के दोनों नेता इस समय जेल में बंद हैं और पिछले दिनों दोनों ने मंत्रिपद से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बतौर मंत्री नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सलाह पर, मनीष सिसोदिया, मंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का त्यागपत्र, तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हैं। वहीं दूसरी अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर सत्येंद्र जैन का त्यागपत्र भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बता दें कि शराब टेंडर घोटाले (liquor tender scam) में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत नहीं मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। वहीं सिसोदिया के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा था। बता दें कि दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बतौर मंत्री नियुक्त करने की अनुमति से आम आदमी पार्टी की बड़ी राहत मिली है।

अन्य खबरे