Breaking News

आम आदमी पार्टी मतलब उपहास : नड्डा

29 Jun, 2019 1243

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी उपहास का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, इसलिए उसे इस शहर के लिए एक सकारात्मक दृष्टि रखने वाले नेतृत्व की जरूरत है। नड्डा ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी कमेटी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं को संबोधित करते हुए उनसे अगले साल की शुरूआत में होने वाले (दिल्ली) विधानसभा चुनाव के लिए साथ मिल कर काम करने को कहा। नड्डा ने 2015 के (दिल्ली) विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने अब महसूस करना शुरू कर दिया है कि नेताओं ने असल में क्या किया। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। नड्डा ने कहा कि वह (आप) उपहास का विषय बन गई है। राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली को एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जिसके पास एक सकारात्मक दृष्टि हो। 

अन्य खबरे