Breaking News

आरएसएस ने गैर हिंदुओं को प्राथमिकता देने का किया आह्वान

25 Sep, 2023 871

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बदलते समय के साथ आरएसएस की सोच में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने कार्यकर्ताओं से गैर हिंदुओं के बीच जाकर काम करने और उन्हें अपनी विचारधारा से जोड़ने को कहा है। जानकारी के मुताबिक अवध प्रांत की बैठक के दौरान उन्होंने प्रचारकों और पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें मुस्लिमों, सिखों, जैन और अन्य समुदाय के लोगों को जोडऩे की और उन्हें प्राथमिकता देने की जरूरत है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आरएसएस भी मुसलमानों को बड़े स्तर पर अपने साथ जोड़ना चाहता है। भाजपा भी इस दिशा में काम कर रही है। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके इस बयान का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि इस पहल से हिंदू मुस्लिम के तनावपूर्ण माहौल को शांत करने में बेहतरी आएगी। बता दें कि अगले साल 2024 में चुनाव होने वाले हैं।

अन्य खबरे