Breaking News

इमरान का पिंडदान करेंगे और पीओके लेकर रहेंगे : गिरिराज

28 Aug, 2019 1001

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पिंड दान किया जाएगा। गौरतलब है कि  जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दिए जाने के बाद देशभर में पाकिस्तान की आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए गिरिराज सिंह ने उन्हें भस्मासुर बताया है. उन्होंने कहा, जरुरत पड़ी तो हम उनका पिंडदान करेंगे और पीओके लेकर रहेंगे. गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि, उनका बयान बचकाना हरकत है. हम तो दुनिया की ताकत बन रहे हैं. तुम गधे बेच रहे हो, आतंकवाद भेज रहे हो. अगर ये बचकाना हरकत इमरान खान ने की तो इमरान खान हमारे वैदिक शास्त्रों के मुताबिक भस्मासुर का काम करेंगे. भस्मासुर ने खुद अपने शरीर को खत्म कर लिया था. वह पाकिस्तान के भस्मासुर बनेंगे और हम उनका पिंडदान करवाएंगे

अन्य खबरे