Breaking News

इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट, युगों-युगों का बंधन नहीं : असदुद्दीन ओवैसी

25 Jul, 2019 1169

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

तीन तलाक के मुद्दे पर देश में बहस चल रही है. इस कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है युगों-युगों का बंधन नहीं. गौरतलब है कि लोकसभा में तीन तलाक बिल पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह बिल संविधान के खिलाफ है. तीन तलाक को अपराध बना दिया है. कोर्ट ने समलैंगिकता को गैर अपराधिक बना दिया है. ऐसे में आप तीन तलाक को अपराध बनाकर नया हिन्दुस्तान बनाने जा रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक अगर गलती से कहा जाए तो शादी नहीं टूटती और सुप्रीम कोर्ट भी यह कह चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार इस कानून के जरिए मुस्लिम औरतों पर जुल्म कर रही है. ओवैसी बोले तीन तलाक बिल इस्लाम के खिलाफ है. इससे इंसाफ नहीं हो पाएगा. ओवैसी ने पूछा कि क्या शौहर जेल में रहकर गुजारा भत्ता देंगे? ओवैसी बोले तीन तलाक बिल महिलाओं के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट होता है. इसे युगों-युगों का बंधन मत बनाइए.

अन्य खबरे