Breaking News

उत्तर मुंबई से लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर

29 Mar, 2019 1162

संवाददाता/in24 न्यूज़.

2019 के लोकसभा चुनाव का आगाज़ हो चूका है. बॉलीवुड की अदाकारा उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी। उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं।  उत्तर मुंबई से वर्तमान सांसद बीजेपी के गोपाल शेट्टी हैं. इनसे मुकाबला के लिए कांग्रेस ने उर्मिला को मैदान में उतार तो दिया है, पर अभी दोनों की जीत या हार के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. 

अन्य खबरे