Breaking News

उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

29 Jul, 2019 1092

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस पीड़िता के सड़क हादसे के मामले में बीजेपी के विधायक और रेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. रेप पीड़िता के चाचा की तहरीर पर कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, 307 और 120 B का मुकदमा रायबरेली के गुरुबख्श गंज थाने में दर्ज किया गया है.  इस मामले को लेकर अन्य राजनीतिक दल लगातार इस बात की मांग भी उठा रहे हैं कि बीजेपी को कुलदीप सेंगर को बर्खास्त करना चाहिए. 

अन्य खबरे