Breaking News

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

03 Feb, 2023 778
संवाददाता/in24 न्यूज़
 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.नागपुर विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, अपने होम ग्राउंड पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिली करारी शिकस्त मिली है जबकि वहीं महाविकास आघाड़ी दो सीटें जीतने में कामयाब रही. बीजेपी को यह हार इसलिए भी ज्यादा अखरेगी क्योंकि पार्टी को अपने दो बड़े नेताओं देवेंद्र फडणवीस और नितिन गड़करी के गढ़ में हार का मुंह देखना पड़ा.नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास आघाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडवले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराकर नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी के ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया. नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यजीत तांबे विजयी रहे. उन्होंने एमवीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को हराया है.

      बीजेपी को नागपुर में मिली यह हार दो कारणों से बड़ी है. पहला - बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी गनार इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं. दूसरा नागपुर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह जिला है. बीजेपी उम्मीदवार म्हात्रे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी बाळासाहेबांची शिवसेना का समर्थन प्राप्त था, जिन्होंने कोंकण सीट पर एमवीए समर्थित उम्मीदवार बलराम पाटिल को हरा दिया.कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणामों की घोषणा करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर और डिवीजनल कमिश्नर महेंद्र कल्याणकर ने कहा कि म्हात्रे को 20,683 वोट मिले, जबकि पाटिल को 10,997 वोट मिले.औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रम काले ने जीत दर्ज की. विधानमंडल के उच्च सदन की सभी पांच सीट के लिए मतदान 30 जनवरी को हुआ और मतगणना दो फरवरी को हुई.

अन्य खबरे