Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

एक्जिट पोल में मोदी की वापसी तय

20 May, 2019 1313

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

एग्जिट पोल ने देश भर में यह सन्देश देने का काम किया है कि नरेंद्र मोदी की वापसी फिर से प्रधानमंत्री के रूप में हो सकती है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के रविवार शाम आए ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ एक्जिट पोल ने भाजपा नीत राजग को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि कई एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में खासा नुकसान हो रहा है। 2014 के आम चुनाव में पार्टी को 71 सीटें मिली थीं। एबीपी नीलसन की मानें तो भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सिर्फ 22 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि न्यूज 18-इपसस और न्यूज24 चाणक्य के अनुसार राजग को 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भगवा पार्टी को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इस बार ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। न्यूज18 इपसस, इंडिया टुडे-एक्सिस और न्यूज24 चाणक्य के एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को क्रमश: 336, 339-368 और 336-364 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, एबीपी न्यूज नीलसन और नेता-न्यूज एक्स के अनुसार सत्तारूढ़ राजग गठबंधन को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कुछ कम सीट मिलेंगी। लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए मतदान 19 मई को पूरा हो गया। चुनाव आयोग ने नकदी के दुरुपयोग के मामले में तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द कर दिया था। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला। वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.