Breaking News

एग्जिट पोल में सरकार बनती देख एक्शन में कांग्रेस

08 Nov, 2020 709

संवाददता/in 24 न्यूज़।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं।तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां आगे की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों रविवार को पटना पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।  हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। नतीजों से कांग्रेस नेतृत्व काफी उत्साहित लग रहा है। यही कारण है कि पार्टी आगे की तैयारी को लेकर मंथन में जुट गई है। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।  एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की आशंका जताई है। रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना बताई है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई होती हुई दिख रही है। 

अन्य खबरे