कर्नाटक के दस विधायकों को मुंबई के होटल में घुसने से रोका गया
10 Jul, 2019
1003
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक सरकार जिस तरह से लगातार कमज़ोर होती जा रही है, वहीं मुंबई में दस विधायकों को होटल में बुकिंग रद्द करके घुसने से मन कर दिया गया है. गौरतलब है कि कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) के करीब 10 विधायकों ने बुधवार को यहां मुंबई उपनगर में उनसे एक पांच सितारा होटल में मिलने आए वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार की हूटिंग की. बुधवार तड़के यहां पहुंचे शिवकुमार का स्वागत बागी विधायकों ने 'गो बैक' के नारों से किया और मिलने से इनकार कर दिया. उन्हें पवई में होटल रेनेसंस में प्रवेश करने से रोक दिया गया. यहां काफी ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं. सूत्रों ने कहा कि सोमवार को गोवा रवाना हुए ये 10 विधायक मुंबई लौट आए हैं, वहीं दर्जन भर विधायकों का एक अन्य समूह सतारा में कहीं रुका हुआ है.