Breaking News

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार मुंबई में गिरफ़्तार

10 Jul, 2019 1191

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. शिवकुमार निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू होने के बाद भी मुंबई के पवई इलाके में रेनिसांस होटल के बाहर धरने पर बैठ गए थे. डीके शिवकुमार दरअसल कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने के लिए बेंगलुरू से मुंबई आए थे, लेकिन विधायकों ने पहले ही जान का खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी. इसके बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और शिवकुमार को विधायकों से नहीं मिलने दिया गया. इसके बाद से वे धरने पर बैठ गए थे.

अन्य खबरे