कर्नाटक में सरकार का संकट गहराया
08 Jul, 2019
1183
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक में सरकार पर संकट गहराता जा रहा है. गौरतलब है कि 13 माह पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. अब तक 13 विधायक इस्तीफा देकर राज्य को गंभीर राजनीतिक संकट की ओर धकेल चुके हैं. सोमवार को एक और निर्दलीय विधायक नागेश ने मंत्रीपद से इस्तीफा देकर बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनने की मंशा जाहिर कर दी है. इसके बाद बन रही गणित में तो फिलहाल बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है. इस बीच बीजेपी के दक्षिण भारत के प्रभारी मुरलीधर राव बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं.