Breaking News

कांग्रेसियों ने किया सीटी बजाकर प्रदर्शन

03 Dec, 2019 974

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने एवं अभी तक मध्य प्रदेश सरकार को केंद्रीय आपदा फंड रिलीज ना करने को लेकर आज जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुम्भकरण की नींद में सो रही केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश के 28 बीजेपी सांसदों को जगाने के लिए सीटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क से शुरू होकर सांसद डॉक्टर के पी यादव के घर तक सीटी बजाते हुए पहुंचे। केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के साथ किए जा रहे भेदभाव को लेकर बीजेपी सांसद  के घर के बाहर एक ज्ञापन चस्पा कर उनसे मांग की है कि अतिवृष्टि की मार झेल रहे अशोकनगर के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय आपदा फंड रिलीज़ करवाएं।और जिससे किसानों को राहत मिल सके।

अन्य खबरे