Breaking News

कांग्रेस के खाते से इनकम टैक्स ने रिकवर किए 65 करोड़

21 Feb, 2024 648

संवाददाता/ in24 न्यूज़.

कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाजन ने बड़ा झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग ने कल इंडियन नेशनल कांग्रेस के खाते में से 115 करोड़ रुपए के टैक्स बकाया में से 65 करोड़ रुपए बरामद कर लिए हैं। कांग्रेस ने इस वसूली के खिलाफ इंकम टैक्स अपीली ट्रिब्यूनल (ITAT) को अप्रोच करके शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि आयकर विभाग ने बेंच के सामने होने वाली सुनवाई के परिणाम का इंतजार किए बिना बैंकों में पड़े बकाए को नकद करके अपनी नीति लागू की है। कांग्रेस ने अपील की है कि स्टे की अर्जी के निपटारे तक विभाग अगली कार्रवाई न करे। बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उसके पास बिजली बिल भरने और कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं।  इसके बाद उसके सील किए गए अकाउंट को फिर से सुचारु कर दिया गया था।

अन्य खबरे