Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

28 Apr, 2021 820

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना बिमारी के कारण निधन हो गया है। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण एकनाथ गायकवाड़ को कुछ दिनों पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद गायकवाड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 दिन तक उनका इलाज चला। हालांकि, उन्होंने आज सुबह 10 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 81 वर्ष के थे। वे राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के पिता थे।एकनाथ गायकवाड़ को कांग्रेस पार्टी के वफादार के रूप में जाना जाता था। वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। एकनाथ गायकवाड़ ने शिवसेना नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को हराया था। वह दो बार सांसद चुने गए। एकनाथ गायकवाड़ की मौत से कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका लगा है। गायकवाड़ के निधन की खबर के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस, कांग्रेस के पूर्व मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम समेत अनेक कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

अन्य खबरे