Breaking News

कांग्रेस नेता ने अमित शाह पर की शर्मनाक टिप्पणी

17 Jan, 2019 1242

संवाददाता/in24 न्यूज़।

कांग्रेस नेता और कर्नाटक से राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने अमित शाह की बीमारी को लेकर विवादित बयान दिया है  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. इस वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हरिप्रसाद ने बीजेपी अध्यक्ष पर तंज करते हुए कहा कि हमारे कुछ विधायक वापस कर्नाटक लौट आए हैं. इससे अमित शाह डर गए और उनको बुखार हो गया. हरिप्रसाद ने कहा कि उनको कोई आम बुखार नहीं हुआ है. उनको सुअर का बुखार (पिग फीवर) हुआ है. आगे उन्होंने कहा कि अगर वह कर्नाटक की सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे तो वह यह जान जाएं कि उनको सिर्फ स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि उल्टी और लूज मोशन भी होगा.

अन्य खबरे