Breaking News

दही हांडी को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा : शिंदे

30 Jul, 2022 751

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में धार्मिक उत्सवों पर से प्रतिबंध हटानेवाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में लोकप्रिय त्योहार दही हांडी को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। शिंदे ने कहा कि अब तक राज्य के कुछ जिलों में कलेक्टर अपने जिलों में दही हांडी के लिए सार्वजनिक अवकाश नोटिस जारी करते थे, लेकिन अब वह मुख्य सचिव से बात कर पूरे राज्य के लिए नोटिस जारी करने को कहेंगे. यह पहले से ही एमएमआर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि राज्य में दही हांडी उत्सव बहुत लोकप्रिय है और कोरोना प्रतिबंध समाप्त होने के साथ, इस साल त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दही हांडी में शामिल होने वाले लोगों को अवकाश लेने की आवश्यकता पड़ती थी.

अन्य खबरे