Breaking News

सौरव गांगुली के बाद रोजर बिन्नी बने बीसीसीआई के अध्यक्ष

18 Oct, 2022 752

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जगह  रोजर बिन्नी (Roger Binny) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बिन्नी बीसीसीआई  के 36वें अध्यक्ष बने हैं और इसके साथ ही  सौरव गांगुली के हाई-प्रोफाइल कार्यकाल का समापन भी हो गया है। आज (18 अक्टूबर) को बोर्ड की साला आम बैठक में बिन्नी को चुन लिया गया। उनकी बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति पहली ही लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन आज इसकी औपचारिक पुष्टि भी हो गई है। बता दें कि ममता बनर्जी ने दादा के लिए पैरवी भी की पर उनकी पैरवी  सौरव गांगुली के लिए काम नहीं आई।

अन्य खबरे