कांग्रेस ने आरएसएस का निमंत्रण स्वीकारने से राहुल को किया मना
30 Aug, 2018
1361
संवाददाता/in24 न्यूज़। कांग्रेस ने आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार करने से राहुल को किया मना किया है. बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि आरएसएस के कार्यक्रम में राहुल गांधी या किसी अन्य सदस्य के जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने आज आरएसएस को जहर बताया। पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि पहले निमंत्रण पत्र तो आने दीजिए। यह निमंत्रण चुनावों को ध्यान में रखकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई है। वहीं खड़गे ने कहा था कि भाजपा और भगवा संगठन को सत्ता से बाहर रखने के लिए पार्टी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री का पद तक छोड़ दिया। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को देश, दलित और अन्य वंचित तबकों के लिए जहर बताया। लेकिन अब पार्टी बैठक के भीतर से ये बात निकल रही है कि अगर आरएसएस का निमंत्रण आए भी तो राहुल उसे स्वीकार न करें। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश में आरएसएस ही एक मात्र एनजीओ है। उनका ये बयान देशभर में वामपंथियों की गिरफ्तारी प्रकरण में आया था।