Breaking News

कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी : पीएम मोदी

21 Mar, 2021 1178

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पैट ज़ोरदार हमला बोला है. असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बोकाखाट में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोों ने 50 साल से ज्यादा असम पर राज किया है, वही लोग आजकल असम को 5 गारंटी दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि असम के लोग कांंग्रेस पार्टी के रग-रग से वाकिफ हैं. कांग्रेस पार्टी को झूठे वायदे करने और झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी. कांग्रेस पार्टी का मतलब कंफ्यूजन की गारंटी है. कांग्रेस पार्टी मतलब अस्थिरता की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी है. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी हिंसा और अलगाववाद की गारंटी देती है. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी देती है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अच्छा काम करने का कोई विजन या इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्‍ता की भूखी है. पीएम मोदी ने असम की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि काजीरंगा सहित तमाम अभ्यारण्य हमारे वनक्षेत्र, हमारी धरोहर हैं. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है. इसके अलावा पर्यावरण हमारी रोजी-रोटी के साधन भी हैं. पिछले 5 साल में असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि 90 साल पहले अग्रेजों ने एक कानून बनाया था और बंबू को पेड़ की कैटेगरी में डाल दिया था. यह कानून प्राइवेट जमीन पर बंबू को काटने और उनके ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगाता था. आजादी के 70 साल बात तक यह कानून ऐसे ही चलता रहा. जब असम में कांग्रेस की सरकार थी तब असम के लोगों की तरफ देखा नहीं जाता था. असम में जबसे एनडीए की सरकार बनी है तब से विकास डबल हो गया है. बता दें कि हाल ही में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने दावा किया था कि असम में बीजेपी का जीतना तय है.

अन्य खबरे