कांग्रेस मुझे खरीदना चाहती है : ओबैसी
20 Nov, 2018
1441
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे निर्मल में रैली रद्द करने के लिए 25 लाख की पेशकश की. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए निर्मल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे ओवैसी जमकर कांग्रेस पर बरसे. निर्मल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुझे 25 लाख रुपये में खरीदना चाहती है. इससे ज्यादा उनके अहंकार का सबूत और क्या होगा. मैं वो नहीं हूं जिसे खरीदा जा सकता है. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने हैं जिसको लेकर तमाम पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं.