Breaking News

कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनने से करोना चला जाएगा : पवार

20 Jul, 2020 807

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज़ हो गई है. राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र की मोदी सरकार पर रविवार को निशाना साधा है। उन्होंने कहा  कि  कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर का निर्माण कोविड-19 महामारी को समाप्त कर सकता है। कयास लग रहे हैं कि  उनके इस बयान पर नए विवाद की आशंका है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या के राम जन्मभूमि स्थल पर शिलान्यास करने वाले हैं। दूसरी तरफ शिवसेना भी राम मंदिर के मुद्दे पर सक्रिय होती नज़र आ रही है.  

अन्य खबरे