Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी कोरोना का असर, दूर-दूर बैठे पीएम और मंत्री

25 Mar, 2020 839
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

हर तरफ कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है. इसका असर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी देखा गया. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट की वजह से देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। और इस संकट से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार माना  जा रहा हैं। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इस नियम का पालन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर बुलाई गई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का नजारा दिखा। सभी मंत्री करीब एक-एक मीटर की दूरी पर बैठे। कोरोना वायरस से जुड़े मसलों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस दौरान सभी मंत्रियों की कुर्सी को एक दूरी पर लगाया गया, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को मैंटेन किया जा सके। बता दें कि दुनियाभर के एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि लोग एक दूसरे से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की बीमारी एक-दूसरे में ना जा सके।

अन्य खबरे