Breaking News

केजरीवाल जी आपके काम से घृणा करता हूं : गौतम गंभीर

09 May, 2019 1290

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आम आदमी पार्टी की आतिशी की ओर से गौतम गंभीर पर पर्चे बंटवाने के आरोप के बाद क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने पलटवार किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए कार्य से मैं घृणा करता हूं. आपने इस घृणा कार्य के लिए एक महिला का सहारा लिया है. वो भी अपने ही सहयोगी की मदद ली है. चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल आप इतने नीचे कैसे गिर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आपके दिमाग में गंदगी भरी हुई है. गंदगी साफ करने के लिए आपको झाड़ू की जरूरत है. मैं नारी की गरिमा को हमेशा सम्मान करता हूं. मैं केजरीवाल जी आपको दूसरी चुनौती देता हूं और ये घोषणा करता हूं कि अगर यह साबित हुआ कि मैंने ऐसा किया है तो मैं अभी अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा. यदि नहीं, तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे? मुझे आप जैसे सीएम होने पर शर्मिंदगी होती है.  गौरतलब है कि  कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा  के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ पम्फलेट बंटवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ऐसा करके उन्होंने साबित कर दिया है कि वे कितने नीचे तक जा सकते हैं. पैम्फलेट में लिखा गया है कि वह एक मिक्सड ब्रीड का बहुत अच्छा उदाहरण हैं. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आतिशी पम्फलेट पढ़ते हुए भावुक हो गई. 

अन्य खबरे