केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने वाला घोषणा पत्र जारी किया
25 Apr, 2019
1066
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देनेवाले घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी टीम के साथ जारी कर दिया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का चुनाव काफी जोरों-शोरों से चल रहा है. एक ओर जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई रैलियां कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे. मालूम हो कि दिल्ली में 12 मई को वोटिंग है. गुरुवार को घोषणा पत्र जारी करने के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनका ये चुनाव संविधान को बचाने वाला है.