Breaking News

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भड़के सीएम फड़णवीस

24 Mar, 2025 746

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने एक शो में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कथित रूप से 'गद्दार' कह कर विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी की आलोचना की है। कुणाल कामरा की टिप्पणी पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी के लिए कॉमेडी और व्यंग्य का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन किसी का अपमान नहीं किया जा सकता।

सीएम फड़णवीस ने कहा कि कुणाल कामरा अपनी घटिया जोक और कॉमेडी लिए माफी मांगनी चाहिए। फड़णवीस ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। आप व्यंग्य कर सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान नहीं कर सकते। 

सीएम फड़णवीस ने कामरा की कथित टिप्पणी को गलत करार दिया और इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम फड़णवीस ने कहा, कुणाल कामरा को ये फैक्ट पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र के लोगों ने तय कर लिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है और यह शिंदे जी ही हैं जो बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जा रहे हैं।

अन्य खबरे