Breaking News

कोरोना की दूसरी लहर होगी सुनामी जैसी- सीएम उद्धव ठाकरे

23 Nov, 2020 658
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 राज्य में  बढ़ते कोरोना मामलों पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसे देखते हुए सरकार सख्त हो गई है.राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर लोग इस तरह कोरोना दिशा निर्देशों की अवहेलना करते रहे तो, राज्य में फिर से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है.दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों से कोविड-19 के विरूद्ध अपनी सावधानियां कम नहीं करने और दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है.साथ ही  उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि लोग सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करते हैं, तो यह सुनामी की तरह दूसरी लहर को गति प्रदान कर सकता है.मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे उन्हें रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है लेकिन वह नहीं मानते कि ऐसी पाबंदियों को लागू  करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गई है  इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो बड़े पैमाने पर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन अब भी कई अन्य मास्क लगाने के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं.

अन्य खबरे