Breaking News

खतरे में सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी, पत्नी को मिल सकता है मौका

02 Jan, 2024 896

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जमीन घोटाले और अवैध खनन के आरोपों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुरी तरह फंसते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच सीएम ने तीन जनवरी को महागठबंधन के विधायक दल की बैठक बुलाई है। चर्चा तेज है कि इस बैठक में सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम को आगे किया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संबंध में कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। महाधिवक्ता राजीव रंजन से हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। जमीन घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से सातवां समन जारी होने के बाद उनकी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया। अब इसे लेकर झारखंड में अचानक ही मुख्यमंत्री बदलने पर चर्चा होने लगी है। दरअसल, भाजपा ने दावा किया कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को झारखंड का नया सीएम बनाने की तैयारी में हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी बचाने के लिए लालू यादव द्वारा राबड़ी देवी को सीएम बनाने का फार्मूला अपना सकते हैं।

अन्य खबरे