Breaking News

गन्ना किसानों से सरकार ने मुंह मोड़ा : प्रियंका

27 Jun, 2019 1207

संवाददाता/in24 न्यूज़.

 

किसानों की बदहाली पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि गन्ना किसानों को सरकार भूल गई है. गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने गन्ना किसानों से उनके बकाये का भुगतान देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार अपने ही वादों को भूल गई और गन्ना किसानों को उनका बकाया देने की बजाए सरकार ने उनसे मुंह मोड़ लिया है. प्रियंका गांधी ने मीडिया में आईं गन्ना किसानों के बकाये से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए मौजूदा सरकार से यह सवाल भी किया कि क्या सरकार को किसानों की जरा भी चिंता है?  कांग्रेस महासचिव ने गन्ना किसानों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, ‘चुनाव में गन्ना किसानों के भुगतान का वादा दोहराने वाली उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव होते ही गन्ना किसानों से मुंह मोड़ लिया.’ प्रियंका ने कहा, ‘किसी को बेटी की शादी करनी है, किसी को अगली फसल बोनी है, लेकिन पैसा अटका हुआ है और किसान दर दर की ठोकरें खा रहा है. क्या सरकार को किसानों की जरा भी चिंता है?’ 

अन्य खबरे