Breaking News

गन्ना मुद्दे पर प्रियंका ने बोला योगी पर हमला

26 Aug, 2021 673

संवाददाता/in24 न्यूज़
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एकबार फिर योगी सरकार पर हमलावर हुई हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना कीमतों को लेकर योगी सरकार पर आज फिर हमला किया और कहा कि भाजपा सरकार गन्ने के दाम नहीं बढ़ाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया कि यूपी में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से शून्य रूपये की बढ़ोत्तरी हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों। उन्होंने बुधवार को भी योगी सरकार पर गन्ना किसानों के ममुद्दे पर हमला करते हुए कहा था कि जहां उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान परेशान हैं वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों के कारण राज्य का किसान खुशहाल है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रूपये प्रति क्विंटल किए जबकि उत्तर प्रदेश में गन्ने का 400 रूपय क्विंटल का वादा करके सत्ता में आई उप्र भाजपा सरकार ने तीन साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर देख लेने जैसी धमकी देती है। बता दिन कि समय-समय पर प्रियंका गांधी वाड्रा सरकार पर हमला करती रहती हैं, मगर उसका कोई प्रभावी असर देखने को नहीं मिला है।  

अन्य खबरे