गहलोत के प्रस्ताव को राज्यपाल ने तीसरी बार किया खारिज
29 Jul, 2020
652
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान सरकार लगातार कोशिश में लगी है कि महामहिम राज्यपाल विधान सभा सत्र बुलाने की अनुमति दे दें, मगर दाल गलने को तैयार नहीं है. गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्रा ने एक बार फिर विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री एक बार फिर राजभवन पहुंचे। कलराज मिश्रा से मुलाकात से पहले गहलोत ने कहा कि राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव तीसरी बार खारिज कर दिया है। वह क्या चाहते हैं, यह जानने के लिए मैं राजभवन जा रहा हूं। बता दें कि राजस्थान का सियासी संकट लगातार बरकरार दिख रहा है.